biodatamaker

आज से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर...

Updated: रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (09:02 IST)
1 अक्‍टूबर यानी आज से बड़े वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इनका लोगों की जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। एसबीआई, ट्राई ने कुछ बड़े कदम उठाकर आम आदमी को राहत प्रदान करने की कोशिश की है। 
 
* एसबीआई की न्यूनतम बैलेंस सीमा : देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए 1 अक्‍टूबर से मिनिमम बैलेंस की सीमा घटाने की घोषणा की है। अब महानगरों में एसबीआई के बचत खातों में तीन हजार रुपए न्यूनतम बैलेंस रखना होगा। पहले यह सीमा 5000 रुपए थी। 
 
* खाता बंद करने पर शुल्क नहीं : एसबीआई ने ग्राहकों के हित में एक और बड़ा कदम उठाते हुए आज से अकाउंट बंद करने के लिए लिए जाने वाले शुल्क को भी समाप्त कर दिया है। यह सुविधा 14 दिन से कम या 1 साल से अधिक पुराने खाते बंद करने पर है। 
 
* नहीं चलेंगे इन छह बैंकों के चेक : यदि आपका खाता एसबीआई में समाहित किए गए 5 सरकारी बैंकों में है तो आपको नई चेक बुक के लिए तुरंत आवेदन कर देना चाहिए। आज से आप इन बैंकों के चेक का इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे। इन बैंकों के आईएफएससी कोड भी बदल गए हैं। भारतीय महिला बैंक के चेक और आईएफएससी कोड भी आज से काम नहीं करेंगे। 
 
* कॉल दरें सस्ती : ट्राई ने 1 अक्‍टूबर से इंटरकनेक्‍शन चार्जेस (आईयूसी) घटाने की घोषणा की है। ऐसा होने से एक टेलिकॉम कंपनी से दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर बात करना सस्‍ता हो सकता है।
 
* टोल पर ईटीसी प्रणाली लागू : आज से राष्‍ट्रीय राजमार्गों की सभी लेनों में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन प्रणाली लागू हो गई है। इसके लिए जरूरी फास्टैग ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख