Daily Horoscope
✕

Chandrayaan-2 mission : ममता का तीखा हमला, बदहाल अर्थव्यवस्था से ध्‍यान भटका रही सरकार

Updated: शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (12:48 IST)
चंद्रयान-2 मिशन के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संपर्क भले ही अभी लैंडर विक्रम के साथ टूट गया, लेकिन पूरा देश इसरो के साथ खड़ा है और उनका हौसला बढ़ा रहा है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस महत्‍वाकांक्षी मिशन में भी सियासत नजर आ रही है। उन्‍होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की बदहाल अर्थव्यवस्था से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार चंद्रयान-2 का इस्तेमाल कर रही है।

चंद्रयान-2 मिशन के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संपर्क लैंडर विक्रम के साथ अभी टूट गया है, जिससे 'सॉफ्ट लैंडिंग' के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के व़ैज्ञानिक महत्वाकांक्षी मिशन को सफल बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
ALSO READ: चंद्रयान-2 के संपर्क टूटने पर पाकिस्तान से तंज भरी प्रतिक्रिया
इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक भाषण में केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार चंद्रयान मिशन का प्रचार कुछ ऐसे कर रही है, जैसे कि इससे पहले भारत ने किसी अंतरिक्ष मिशन का संचालन न किया हो। उन्‍होंने कहा कि देश में उपजे आर्थिक संकट को छिपाने के लिए सरकार चंद्रयान-2 के अभियान का इस्तेमाल कर रही है।
शुक्रवार देर रात लैंडर विक्रम चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर आकर अपने रास्ते से भटक गया। देर रात लगभग 1 बजकर 38 मिनट पर लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन सतह पर पहुंचने से करीब 2.1 किलोमीटर पहले ही उसका इसरो (ISRO) से संपर्क टूट गया। ले‍किन अब भी विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क की उम्मीदें बाकी हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख