dharma sangrah
✕

Chandrayaan-2 mission : वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्वीट, इसरो का बढ़ाया हौसला

Updated: शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (11:35 IST)
चंद्रयान-2 मिशन के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संपर्क लैंडर विक्रम के साथ टूटने के बाद 'सॉफ्ट लैंडिंग' के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई। भले ही इससे वैज्ञानिक हों, लेकिन पूरा देश इसरो के साथ खड़ा है। इसी दौरान पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर इसरो का हौसला बढ़ाया है।

चंद्रयान-2 मिशन के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का संपर्क लैंडर विक्रम के साथ टूटने के कारण अभी 'सॉफ्ट लैंडिंग' के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है। लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 मिशन को सफल बनाने के महत्वाकांक्षी प्रयास पर देश का हर नागरिक गौरव बता रहा है।

इसी बीच पूर्व धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इसरो का हौसला बढ़ाने वाला ट्वीट किया है। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ख्वाब अधूरा रहा पर हौसला जिंदा है, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं... हम होंगे कामयाब चंद्रयान-2...

शुक्रवार देर रात लैंडर विक्रम चांद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर की दूरी पर आकर अपने रास्ते से भटक गया। देर रात लगभग 1 बजकर 38 मिनट पर लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन सतह पर पहुंचने से करीब 2.1 किलोमीटर पहले ही उसका इसरो (ISRO) से संपर्क टूट गया।
ले‍किन अब भी विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क की उम्मीदें बाकी हैं और यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। रात करीब 1.52 बजे चांद पर उतरने के अंतिम चरण में चंद्रयान-2 पहुंच चुका था लेकिन उसके बाद चंद्रयान का संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Ather, TVS और Bajaj को को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचा देंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

अभी तक की बैठकों में सबसे हटकर होगी गांधीसागर कैबिनेट मीटिंग: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख