shradh paksha
✕

देशभर के वैज्ञानिकों ने दी इसरो को बधाई, कहा- चंद्रयान 2 का प्रक्षेपण भारत के तकनीकी कौशल का परिचायक

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (23:44 IST)
नई दिल्ली। भारत के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन-2 के सोमवार को सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के साथ ही देशभर के वैज्ञानिकों ने इसरो को बधाई दी और कहा कि यह देश के तकनीकी कौशल, वैज्ञानिक क्षमता और अन्वेषण की भावना को दर्शाता है।
 
दूसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-2 का सोमवार को यहां सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। 'बाहुबली' नाम के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-मार्कIII एम-1 ने प्रक्षेपण के करीब 16 मिनट बाद 3,850 किलो के यान को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया।
 
चंद्रयान-2 ने अपराह्न 2 बजकर 43 मिनट पर चांद की ओर उड़ान भरी। भारत के अंतरिक्ष शोध के क्षेत्र में यह एक बड़ा कदम है और इस मिशन के साथ ही भारत दुनिया का चौथा ऐसा देश होगा, जो चांद पर रोवर उतारेगा। 
 
भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) कोलकाता के प्रोफेसर दिब्येंदु नंदी ने कहा कि सफल प्रक्षेपण पर इसरो को बधाई, जो जटिल कदमों की श्रृंखला में पहला कदम है, जो चंद्रमा की सतह पर लैंडर और रोवर की सॉफ्ट लैंडिंग में परिणत होगा।
 
नंदी ने बताया कि आज एक वैज्ञानिक और नागरिक के तौर पर हम अपने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और अभियंताओं की उपलब्धि की एक सुर में सराहना करते हैं। टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (टीआईएफआर) के एसोसिएट प्रोफेसर सुदीप भट्टाचार्य ने कहा कि 3 कारणों से चंद्रयान-2 बेहद महत्वपूर्ण है- तकनीकी कौशल का प्रदर्शन, वैज्ञानिक क्षमता, अन्वेषण की क्षमता।
 
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर और रोवर का सफल संचालन इस दिशा में बड़ी प्रगति होगी। भट्टाचार्य ने कहा कि मौजूदा समय को संभवत: सौर मंडल के इंसानी अन्वेषण की शुरुआत के तौर पर याद किया जाएगा और ऐसे में हमारा सबसे नजदीकी ब्रह्मांडीय निकाय होने के कारण चंद्रमा, पृथ्वी और चंद्रमा की व्यवस्था, उनकी उत्पत्ति और विकास को समझने के लिए होने वाले वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए केंद्र स्थापित करने की पहली जगह होगा।
 
भट्टाचार्य ने चंद्रयान-2 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान और भविष्य में चंद्रमा पर किसी मानव मिशन के लिए महत्वपूर्ण करार दिया। आईआईएसईआर के राजेश कुंबले नायक ने कहा कि भारतीय अंतरग्रहीय मिशन के लिए आगे की दिशा में बढ़ाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख