dharma sangrah

चन्द्रकांत पाटिल का बड़ा बयान, 5 वर्षों तक रहेगी फडनवीस-अजित सरकार

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2019 (13:31 IST)
मुंबई/ नई दिल्ली। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष और विधायक चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को राज्य में भाजपा-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा का एक धड़ा) सरकार बनने के बाद कहा कि सरकार अपने 5 वर्षों का कार्यकाल पूरा करेगी। पाटिल ने कहा कि देवेन्द्र फडनवीस और अजित पवार की सरकार 5 वर्षों का कार्यकाल आसानी से पूरा करेगी।
ALSO READ: राज्यपाल ने देवेन्द्र फडणवीस को दिलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ
उन्होंने शिवसेना के नेता संजय राउत को अब शांत बैठे रहने की भी सलाह दी। उन्होंने राउत पर शिवसेना को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया। महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और शिवसेना को महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए जनमत दिया था लेकिन शिवसेना ने जनता के जनमत का अनादर करते हुए भाजपा के साथ सरकार बनाने को मना कर दिया।
ALSO READ: महाराष्ट्र में 168 विधायकों का समर्थन, मोदी सरकार में मंत्री बनेंगी सुप्रिया सुले
दूसरी तरफ शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के लिए हिन्दुत्व विचारधारा और सावरकर को भी छोड़ने के लिए तैयार थी। इसके साथ ही शिवसेना ने केंद्र सरकार से अपने मंत्री का इस्तीफा दिला दिया।
ALSO READ: देवेन्द्र फडणवीस का महाराष्ट्र की सत्ता का सफ़र और चुनौतियां
इस बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि शुरू में जब शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रही थी तब ही मैंने शिवसेना से आग्रह किया था कि सारे मतभेद भुलाकर भाजपा के साथ सरकार बनाए, लेकिन शिवसेना ने इसे स्वीकार नहीं किया।
 
इसके बाद मैंने स्वयं शरद पवारजी से मुलाकात की और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का आग्रह किया तब पवार ने कहा था कि जनता का जनमत भाजपा और शिवसेना के साथ है इसलिए उन दोनों पार्टियों को सरकार बनानी चाहिए। मैं विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हूं।
Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

MP Police Promotion: पुलिस जवानों ने CM मोहन यादव का जताया आभार, बोले- प्रमोशन से बढ़ा हौसला, CM ने कही बड़ी बात

Jharkhand Student Protest : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज, CM हेमंत सोरेन बोले- 'बातचीत से सुलझाएंगे मामला'

LIVE: भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, मंगलवार को छुट्टी

संसद में गतिरोध खत्म नहीं, अमित शाह के बयान के ऑफर पर भी नहीं बनी बात, कांग्रेस बोली- तीन मांगों पर समझौता नहीं

Colombia Earthquake : कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, कम से कम 47 लोगों की मौत, इक्वाडोर और पनामा तक महसूस हुए झटके

अगला लेख