Hanuman Chalisa
✕

गैरभाजपाई सरकार के गठन को लेकर नायडू ने राहुल और पवार से की बातचीत

Updated: रविवार, 19 मई 2019 (14:40 IST)
नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेदेपा प्रमुख एन. चन्द्रबाबू नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राकांपा प्रमुख शरद पवार समेत विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं के साथ रविवार को दूसरे दौर की बातचीत की। इस बातचीत का मकसद केंद्र में गैरभाजपाई सरकार के गठन के लिए समर्थन जुटाना है।
 
 
इससे पहले नायडू शुक्रवार को दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने राहुल, पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव और भाकपा के नेताओं के साथ मुलाकात की थी। इसके बाद वे लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती से भी मुलाकात की।
 
रविवार की मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि नायडू ने सपा और बसपा प्रमुखों से मुलाकात के बाद राहुल और पवार से दोबारा मुलाकात की है। सपा, बसपा अभी तक खुलकर विपक्षी गठबंधन के पक्ष में नहीं आए हैं। नायडू यह प्रयास इसलिए कर रहे हैं ताकि राजग के बहुमत के आकंड़े तक नहीं पहुंचने की सूरत में गैर राजग दलों को एक मंच पर लाकर अगली सरकार के गठन का दावा पेश किया जा सके।
 
तेदेपा प्रमुख नायडू इससे पहले भी विपक्ष के विभिन्न नेताओं के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी शामिल हैं। नायडू की तेदेपा भी पहले राजग का हिस्सा थी, लेकिन कुछ महीने पहले उसने गठबंधन छोड़ दिया था। कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों को अगली सरकार बनाने का पूरा भरोसा है। (भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

बीजेपी के हमलों के बीच बेटी प्रियंका गांधी ने किया मां सोनिया का बचाव, बोलीं- 'उन्हें अपनी कहानी बताने का हक है'

बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, 1200 लोगों को मिलेगा रोजगार

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी से कांपी घाटी; दक्षिण में चक्रवात का खतरा, जानें मौसम का ताजा हाल

पूर्व CM अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को मिली जान से मारने की धमकी, AAP विधायक के पास आया 7 करोड़ की रंगदारी का फोन

अगला लेख