Hanuman Chalisa
✕

ईवीएम हैक करने की चुनौती देने वाले पीछे हटे, केवल राकांपा और माकपा डटी

Updated: शनिवार, 27 मई 2017 (10:38 IST)
ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाले अधिकांश विपक्षी दल इसे सिद्ध कर दिखाने की चुनाव आयोग की चुनौती का सामना करने से शुक्रवार को पीछे हट गए, लेकिन केवल दो दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इसे स्वीकार किया है।
 
आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को इस चुनौती में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार (26 मई) तक आवेदन करने का समय दिया था लेकिन ज्यादातर दलों ने इसे स्वीकार करने के बजाय इसकी प्रक्रिया पर ही सवाल उठाकर उसमें बदलाव की मांग की। आयोग के सूत्रों के अनुसार केवल राकांपा और माकपा ने ही उसकी चुनौती को स्वीकार किया है जबकि आठ राजनीतिक दलों ने अलग-अलग मांग करते हुए आयोग को पत्र लिखे हैं। राकांपा ने इस चुनौती में हिस्सा लेने के लिए अपने तीन प्रतिनिधियों के नाम आयोग को भेजे हैं।
 
आयोग ने बताया कि सभी आवेदनों की दोबारा जांच के बाद पाया गया कि माकपा ने भी चुनौती में हिस्सा लेने की इच्छा जाहिर की है। आयोग ने कहा है कि राकांपा के आवेदन को देखते हुए तीन जून को सुबह दस बजे से दो बजे तक मशीनों में छेड़छाह़ से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मशीनें पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से मंगायी जाएंगी।
 
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आयोग को पत्र लिखकर मशीनों को हैक करने की प्रक्रिया की शर्तों में ढील देने की मांग की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने इस प्रदर्शन को देखने की इच्छा जताई है जबकि ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
 
आयोग ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का आवेदन ईमेल के जरिए शाम पांच बजकर 39 मिनट पर प्राप्त हुआ जबकि आवेदन स्वीकार करने की समय सीमा शाम पांच बजे समाप्त हो गई थी। इसलिए राजद का आवेदन खारिज कर दिया गया। (वार्ता) 
Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख