ramcharitmanas
✕

कांग्रेस व विपक्षी दलों का सरकार पर RTI कानून को कमजोर करने का आरोप

Updated: सोमवार, 22 जुलाई 2019 (17:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सरकार पर सूचना का अधिकार कानून को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि उसकी मंशा मनमाने तरीके से काम करने की है ताकि सरकार के काम की सूचना किसी को नहीं मिल सके।
 
लोकसभा में कांग्रेस के शशि थरूर ने सूचना का अधिकार (संशोधन) विधेयक 2019 पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि यह विधेयक 2005 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार इस मंशा से लाई थी कि प्रशासन में पारदर्शिता रहे और जो भी नागरिक सरकार के निर्णयों की जानकारी हासिल करना चाहता है, उसे निर्धारित समय पर सूचना मिल सके।
 
उन्होंने कहा कि इस कानून के प्रावधान इस सरकार को रास नहीं आ रहे। सरकार के काम की सूचना लोग हक से मांगे, यह इस सरकार को अच्छा नहीं लग रहा है इसलिए वह इस कानून पर संशोधन विधेयक लाई है। सूचना पाना देश के हर नागरिक का अधिकार है। आम लोगों के हित में सरकार को इस विधेयक को वापस लेना चाहिए।
 
द्रविड़ मुनेत्र कषगम् सदस्य ए. राजा ने कहा कि सरकार शासन में लोगों की भागीदारी को कम करना चाहती है और आम आदमी से सूचनाएं छिपाना चाहती है इसलिए वह सूचना का अधिकार कानून में संशोधन कर रही है। 
उन्होंने इस संशोधन विधेयक को लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश करार दिया और कहा कि आज सरकार प्रचंड बहुमत से इस विधेयक को पारित कराना चाहती है इसलिए यह दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है। देश की जनता इसके लिए इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।
 
उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत सरकार की जिम्मेदारी तय होती है और इससे शासन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होती है। लेकिन सरकार आम आदमी की इस भागीदारी पर कुठाराघात कर रही है और उसके हक को छीना जा रहा है। इस विधेयक के पारित होने पर सरकार की बहुत-सी बातें छिपी रह जाएंगी और लोग सूचना के अधिकार के तहत यह सूचना हासिल नहीं कर पाएंगे। (वार्ता)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख