Hanuman Chalisa
✕

CBSE बना दुनिया का पहला बोर्ड, तैयार किया AI कोर्स

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (09:44 IST)
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इसी सत्र से स्कूल पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को नए विषयों के तौर पर शामिल करने जा रहा है। सीबीएसई (CBSE) ही दुनिया में पहला बोर्ड होगा, जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर पाठ्यक्रम तैयार किया है।

इस पाठ्यक्रम को इंटेल (चिप बनाने वाली कंपनी) की मदद से तैयार किया गया है। सीबीएसई ने 'आर्टिफिशल इंटेलिजेंस' विषय को प्रेरक पहल के तहत शुरू करने का फैसला किया है। सीबीएसई के मुताबिक, हमने शैक्षणिक सत्र 2019-20 से 9वीं कक्षा से वैकल्पिक विषय के रूप में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' को शुरू किया है।

इसके साथ ही आठवीं कक्षा में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बतौर विषय पेश करने जा रहे हैं। अब तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कहीं भी सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम नहीं बना। उन्‍होंने कहा, इस पाठ्यक्रम को इंटेल (चिप बनाने वाली कंपनी) की मदद से तैयार किया गया है।
ALSO READ: बदल सकता है 10वीं की परीक्षा का पैटर्न, CBSE कर रहा है विचार
शुरुआत में यह कोर्स 12 घंटे की अवधि का होगा। इस कोर्स के लिए प्रशिक्षण कार्य भी शुरू किया जाएगा। वहीं नौवीं कक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम 112 घंटे का है और इसे 168 कक्षाओं में बांटा गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का परिचय 12 घंटे का है। एआई प्रोजेक्ट चक्र 26 घंटे, न्यूरल नेटवर्क 4 घंटे तथा पाइथन का परिचय विषय 70 घंटे का है।
ALSO READ: CBSE Result: शिवानी दसवीं में 499 अंक लाकर बनीं टॉपर
कक्षा एक से 10 तक बोर्ड के स्कूलों में सह शैक्षणिक क्षेत्र के रूप में कला शिक्षा अनिवार्य होगी। इस पहल के तहत बोर्ड द्वारा जारी हस्तपुस्तिका में यह बताया गया है कि कला, पाठ्यक्रम के एक अभिन्न अंग के रूप में जारी रहेगी।

इसके साथ ही 5-6 स्कूलों को मिलाकर क्लस्टर तैयार करने की पहल की है जिसके जरिए वे आपस में एक-दूसरे की अच्छी चीजों को साझा कर सकते हैं और एक- दूसरे से सीख सकते हें। बोर्ड ने शिक्षा को बेहतर, सहज एवं सुलभ बनाने के लिए 10 मार्गदर्शिका तैयार की हैं। इसमें एक प्रमुख मार्गदर्शिका स्कूल गुणवत्त्ता मैनुअल शामिल है।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख