ramcharitmanas
✕

केंद्र ने करीब 500 नियमों को बनाया आसान, कबाड़ से कमाए 250 करोड़ से अधिक

Updated: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (14:54 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 'जीवन सुगमता' सुनिश्चित करने के लिए करीब 500 नियमों और प्रक्रियाओं को आसान बनाया है। इसके साथ ही देश में जारी स्वच्छता अभियान के तहत कबाड़ बेचकर 250 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है। वरिष्ठ नौकरशाह वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को यह जानकारी देते बताया कि करीब 3 लाख जन शिकायतों का निस्तारण अभियान के तहत किया गया।
 
प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव श्रीनिवास ने कहा कि इनमें से 4,500 जन शिकायतें कैदियों से जुड़ी थीं। उन्होंने कहा कि यह अभियान विशाल और विस्तृत है। श्रीनिवास ने कहा कि सरकार ने जीवन सुगमता के लिए करीब 500 नियमों और प्रक्रिया को आसान बनाया। प्रत्येक कदम से भारत के लाखों नागरिकों को लाभ हुआ है।
 
उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान 2.0 अन्य संगठनों के साथ-साथ दूरस्थ कार्यालयों, विदेश में मौजूद मिशनों, केंद्र सरकार से सबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों में चलाया जा रहा है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)के 1989 बैच के एवं राजस्थान काडर के अधिकारी श्रीनिवास ने बताया कि 61,532 स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया और कबाड़ के निस्तारण से 252.25 करोड़ रुपए की कमाई की गई और 34.69 लाख वर्गफीट क्षेत्र को साफ किया गया। यह अभियान के पूरे हुए 3 सप्ताह में उल्लेखनीय उपलब्धि है।
 
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान 2.0 गत 3 सप्ताह में वृहद पैमाने और स्तर पर चला है और इसमें हजारों अधिकारी और नागरिक शामिल हुए, वे सरकारी कार्यालय में 'स्वच्छता' आंदोलन के लिए साथ आए हैं।(सांकेतिक फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख