suvichar

पाक गोलाबारी में एक जवान शहीद, एक नागरिक की मौत

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (19:47 IST)
श्रीनगर। पाक सेना ने फिर से पुंछ सेक्टर में एलओसी से सटे कई गांवों तथा सीमा चौकिओं को गोलों की बरसात से पाट दिया। नतीजतन सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक नागरिक की भी मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की एक चौकी को नेस्तनाबूद करने का दावा किया जा रहा है। इस बीच कश्मीर में आतंकियों ने एक बैंक से 5 लाख रुपया लूट लिया है।
 
रक्षाधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से सुबह साढ़े 10 बजे एलओसी पर बड़े हथियारों से गोलाबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पाक सेना की गोलाबारी के कारण सेना का एक जवान शहीद हो गया तथा एक नागरिक की भी मौत हो गई।
 
सेना के अनुसार, सुबह से ही इस क्षेत्र में फायरिंग हो रही है, जिसका भारतीय सेना की ओर से करारा जवाब दिया जा रहा है। एलओसी पर फॉरवर्ड पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से जो फायरिंग की जा रही है उसमें छोटे हथियारों से फायरिंग की गई है।
 
6 अक्टूबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले के बाबा खोरी और अन्य इलाकों में गोलाबारी की थी। वर्ष 2017 में पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम उल्लंघन के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष 30 सितंबर तक पाकिस्तान की ओर से 600 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया जा चुका है, जो पिछले 10 वर्षों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
 
इस बीच अनंतनाग जिले के मरहामा संगम में गुरुवार को आतंकियों ने जम्मू कश्मीर बैंक की एक ब्रांच से कैश लूट लिया। मिलने वाले समाचारों के अनुसार, आतंकियों ने पांच लाख रुपया इस बैंक से लूट लिया है।
 
दूसरी ओर बारामुल्ला के करालहर एरिया में 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। याद रहे बांडीपोरा जिले में बुधवार सुबह आतंकियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय वायुसेना की गरुड़ फोर्स के 2 कमांडो शहीद हो गए थे। 2 आतंकी भी मारे गए थे। 1990 में घाटी में आतंकवाद के सिर उठाने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि एनकाउंटर में गरुड़ फोर्स के कमांडो शहीद हुए हैं। इससे पहले 2 जनवरी 2016 में पंजाब में पाकिस्तान के बॉर्डर से सटे पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में इसी फोर्स का एक कमांडो शहीद हुआ था।
 
अधिकारियों के मुताबिक, पिछले तीन साल में कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 183 जवान शहीद हुए हैं। इनके अलावा 62 नागरिक भी मारे गए। नोएडा के आरटीआई एक्टिविस्ट रंजन तोमर की एक अर्जी पर होम मिनिस्ट्री ने यह जवाब दिया है। यह आंकड़ा मई 2014 से मई 2017 तक का है।
 
अधिकारी बताते हैं कि कश्मीर में इस वक्त करीब 275 आतंकवादी सक्रिय हैं। इनमें से 250 तो सिर्फ पीर पंजाल रेंज में हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, 2017 में 291 आतंकियों ने भारत में घुसने की कोशिश की। इनमें से 80 कामयाब हो गए।
 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 3 अक्‍टूबर तक कश्मीर में 150 आतंकी मारे जा चुके हैं। यह संख्या इस दशक में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2016 में 150 आतंकी मारे गए थे, लेकिन वो आंकड़ा पूरे साल का था।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

वाह रे सिस्टम, सब्जी में नमक की जगह डाला कपड़े धोने का सर्फ, स्कूल में मिड डे मील खाकर 18 बच्चे बीमार

Gen-Alpha के आंदोलन का असर, लखनऊ में शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश, खाने की क्वालिटी भी सुधारेंगे

हार्वर्ड में मेडिकल पढ़ाई के लिए आईं बॉडी, सिर-दिमाग की चोरी, ब्लैक मार्केट में बेचा

कोलकाता के होटल में लगी भयानक आग, 9 लोगों की मौत, 6 घायल

2027 में दुनिया पर मंडरा सकता है बड़ा खाद्य संकट, भारत पर क्या पड़ेगा असर? JP Morgan ने चेतावनी में क्या कहा

अगला लेख