ramcharitmanas
✕

पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़कर गोले दागे, मिल रहा करारा जवाब

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (10:27 IST)
पाकिस्तान ने सोमवार सुबह कश्मीर के कृष्णा घाटी में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने मोर्टार से गोले दागे और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी की। पाक की तरफ से सुबह 6:20 बजे के करीब फायरिंग शुरू हुई। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने भी पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी का करारा जवाब दिया है।

रविवार को भी जम्मू-कश्मीर के राजौरी और सांबा जिलों में नियंत्रण रेखा एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की और गोले दागे। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना के इस कदम पर पलटवार किया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर छोटे हथियारों, भारी स्वचालित हथियारों और मोर्टारों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

उन्होंने कहा, 'भारतीय थलसेना की चौकियां मजबूत और प्रभावी तरीके से पलटवार कर रही हैं। अभी फायरिंग जारी है।’ बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संघर्ष-विराम उल्लंघन की एक अन्य घटना में पाकिस्तान रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अग्रिम चौकियों पर तैनात बीएसएफ के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में बीएसएफ ने भी कार्रवाई की।
 
पिछले 36 घंटे में पाकिस्तान ने छठी बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इससे पहले 11 जून को जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का एक नहीं बल्कि दो-दो जगह उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान ने बिंबर गली सेक्टर और रामगढ़ (संभा) सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना 50 मिनट से ज्यादा समय से गोलियां चला रही थी। 
 
भारतीय सेना ने शनिवार को यह भी दावा किया था कि बीते 96 घंटों में उन्होंने 13 घुसपैठियों को मार गिराया है। सेना के अधिकारियों ने बताया था कि इन घुसपैठियों में एलओसी के पास मार गिराया गया है।
 
गौरतलब है कि कुछ दिनों से लगातार सेना जम्मू और कश्मीर में आतंकियों-घुसपैठियों से लोहा ले रही है। शुक्रवार (9 जून) को सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया था। यह मुठभेड़ उड़ी सेक्टर में हुई थी।

10 जून को कश्मीर के गुरेज सेक्टर में भी सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम को नाकाम कर दिया था। सेना ने बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया था।
 
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना ने गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर उस समय एक आतंकी को मार गिराया जब तीन-चार आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना ने जहां एक तरफ घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया वहीं दूसरी तरफ उसने पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किए जाने का भी मुंह तोड़ जवाब दिया। (एजेंसी) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख