• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ceasefire violation at LOC by pak
Written By
Last Modified: जम्मू , मंगलवार, 15 नवंबर 2016 (12:13 IST)

नहीं सुधरा पाकिस्तान, फिर की गोलीबारी

Ceasefire violation
पाकिस्तान ने मंगलवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू के पल्लनवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम गांवों और चौकियों पर गोलीबारी की।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि पाकिस्तान ने सुबह सात बजकर 15 मिनट पर बिना उकसावे के पल्लनवाला और जोगवान चौकी पर छोटे हथियारों एवं मोर्टारों से भारी गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने अग्रिम गांवों में भी गोलीबारी की।
 
अधिकारी ने बताया कि हमारे जवान गोलीबारी का मुहंतोड़ जवाब दे रहे हैं। गोलीबारी में अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। गोलीबारी अभी जारी है। इस बीच सीमावर्ती क्षेत्रों के स्कूल आज खुलेंगे जबकि गोलीबारी वाले क्षेत्रों में स्कूल बंद रहेंगे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप के झटके