manglik dosh calculator
✕

CBSE की सीटेट परीक्षा देश के 135 शहरों में 31 जनवरी को

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (01:22 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से प्रशासनिक कार्यों की वजह से स्थगित की गई 14वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Citate) अब 31 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में सीबीएसई ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया है।
 
कोरोनावायरस महामारी के बीच सामाजिक दूरी तथा अन्य सुरक्षा उपायों को बनाए रखने के लिए सीबीएसई की ओर से अब 135 शहरों में सीटेट परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जबकि इससे पहले 4 जुलाई 2020 को 112 शहरों में इसका आयोजन किया जाना था।

नए शहरों की सूची में लखीमपुर, नौगांव, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्णिया, रोहताश, सहरसा, सारण, भिलाई/दुर्ग, बिलासपुर, हजारीबाग, जमशेदपुर, लुधियाना, अंबेडकर नगर, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, गोंडा, मैनपुरी, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, सीतापुर तथा उधम सिंह नगर शामिल है।
 
सीबीएसई ने नोटिफिकेशन में कहा 'कोरोना वायरस महामारी के कारण परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्हें शहर चुनने के विकल्प में सुधार के लिए एक मौका देने का निर्णय लिया गया है। वे 7 से 16 नवंबर तक ऑनलाइन ही अपने विकल्प में सुधार कर सकते हैं।

परीक्षार्थियों द्वारा चुने गए शहरों में उन्हें समायोजित करने की पूरी कोशिश की जाएगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो परीक्षार्थियों को उनके द्वारा चुने गए 4 शहरों के अलावा कोई भी शहर आवंटित किया जा सकता है।' (वार्ता) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख