Hanuman Chalisa
✕

CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 42 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार 10वीं कक्षा के कुल 24.12 लाख छात्र 84 विषयों की परीक्षा देंगे जबकि 17.88 लाख से अधिक छात्र 120 विषयों में 12वीं कक्षा की परीक्षा देंगे।

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (16:06 IST)
CBSE 10th and 12th board exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं (board exams) शनिवार को शुरू हो गईं तथा देश-विदेश में 7,800 से अधिक केंद्रों पर 42 लाख से अधिक छात्र इसमें शामिल होंगे। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार 10वीं कक्षा के कुल 24.12 लाख छात्र 84 विषयों की परीक्षा देंगे जबकि 17.88 लाख से अधिक छात्र 120 विषयों में 12वीं कक्षा की परीक्षा देंगे। परीक्षाएं भारत में 7,842 केंद्रों और विदेशों में 26 केंद्रों पर हो रही हैं।ALSO READ: परीक्षा पे चर्चा में पोषण विशेषज्ञों ने दिए घर का बना भोजन खाने व पर्याप्त नींद लेने के मंत्र
 
बोर्ड परीक्षाओं से पहले अपनी वार्षिक 'काउंसलिंग' सेवा भी शुरू की : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन कक्षा 10 के छात्रों ने अंग्रेजी (संचार) और अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) की परीक्षा दी जबकि 12वीं कक्षा के छात्रों ने उद्यमिता की परीक्षा दी। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 4 अप्रैल को समाप्त होंगी। सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले अपनी वार्षिक 'काउंसलिंग' सेवा भी शुरू की है, ताकि छात्रों में परीक्षा से संबंधित तनाव को कम किया जा सके।ALSO READ: मोदी सर की क्लास! विद्यार्थी खुद को चुनौती दें, लेकिन परीक्षा का दबाव न लें
 
शिक्षकों और मनोवैज्ञानिकों की टीम छात्रों को सहायता प्रदान करेगी : बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के 66 प्रशिक्षित पेशेवर प्रधानाध्यापकों, काउंसलर, विशेष शिक्षकों और मनोवैज्ञानिकों की एक टीम छात्रों को स्वैच्छिक सहायता प्रदान करेगी। ये सेवाएं सोमवार से शनिवार तक सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि 51 परामर्शदाता भारत में हैं जबकि 15 परामर्शदाता नेपाल, जापान, कतर, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात से छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए जुड़ेंगे।(भाषा)ALSO READ: AI का बुद्धिमानी से उपयोग करें और स्वयं निर्णय लें, 'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान यूट्यूबर गौरव चौधरी ने छात्रों को दिए मंत्र
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख