biodatamaker
✕

पश्चिम बंगाल : चुनाव बाद हिंसा केस में TMC नेताओं के यहां छापेमारी, CBI को 6 आरोपियों की तलाश

Updated: शुक्रवार, 17 मई 2024 (23:29 IST)
CBI raid in post poll violence case : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले में शुक्रवार को राज्य में कई स्थानों पर छापे मारे। सीबीआई को मामले में तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं सहित 6 फरार आरोपियों की तलाश है।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर यौन उत्पीड़न की शिकायत, राजभवन ने खारिज किए आरोप
गैर जमानती वारंट जारी : अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को मामले में तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं सहित छह फरार आरोपियों की तलाश है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी के तलाश अभियान का लक्ष्य उन छह आरोपियों का पता लगाना है जिनके खिलाफ एक विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
 
चुनाव बाद हुई हिंसा में भाजपा कार्यकर्ता की हुई थी हत्या : उन्होंने बताया कि अदालत ने बुद्धदेब मैती, प्रदीप मंडल, देबब्रत पांडा, तापस बेज, अर्जुन कुमार मैती और बिक्रमजीत दास के खिलाफ वारंट जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि सीबीआई की टीम ने 2021 में चुनाव बाद हुई हिंसा में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या की जांच के सिलसिले में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के काथी में तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं के आवासों पर तलाशी ली।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में भी हिंसा, 2 घंटे में 183 शिकायतें
उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों की एक टीम ने मामले की जांच के सिलसिले में शुक्रवार तड़के काथी ब्लॉक नंबर तीन में तृणमूल नेता देबब्रत पांडा और एक ब्लॉक प्रमुख नंददुलाल मैती के आवास पर छापा मारा। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, जन्मेजय दोलुई की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में पांडा, नंददुलाल के बेटे और 52 अन्य को नामजद किया गया है।
 
30 लोगों को हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था : भाजपा कार्यकर्ता दोलुई की 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में हत्या कर दी गई थी। सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि 30 लोगों को हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन उनमें से कोई नहीं आया। उन्होंने कहा, हम इन लोगों के ठिकानों पर छापे मार रहे हैं। उनसे पूछताछ किए जाने की जरूरत है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख