dharma sangrah
✕

अब सीबीआई की वेबसाइट पर देख सकते हैं प्राथमिकी

Updated: मंगलवार, 29 नवंबर 2016 (00:00 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने अपनी वेबसाइट पर प्राथमिकियां डालनी शुरू कर दी हैं। सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय के उस आदेश का पालन करते हुए यह कदम उठाया है, जिसमें हर पुलिस बल को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के 24 घंटे के भीतर उसके दस्तावेज प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया है।
अब तक प्राथमिकी मुहैया कराने के लिए कहे जाने पर आरटीआई अधिनियम से छूट का हवाला देती आई एजेंसी ने अब स्वैच्छिक रूप से अपनी वेबसाइट पर ये दस्तावेज डालने शुरू कर दिए। 15 नवंबर के बाद से प्रकाशित की गई प्राथमिकियों के दस्तावेजों में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ दर्ज मामले का दस्तावेज शामिल है जिसे अब लोग देख सकते हैं।
 
न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति सी नगप्पन की उच्चतम न्यायालय की पीठ ने पुलिस बलों को संवेदनशील मामलों को छोड़कर बाकी सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के 24 घंटों में सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था।
 
फैसले में यह भी कहा गया था कि वेबसाइट पर प्राथमिकी ना डालने का फैसला पुलिस उपाधीक्षक या उसके बराबर का पद संभालने वाले अधिकारी से नीचे के रैंक के अधिकारी नहीं ले सकते। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

अगला लेख