Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, CBI ने केजरीवाल को किया गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 26 जून 2024 (12:14 IST)
Kejriwal arrested : सीबीआई ने बुधवार को आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ईडी मामले में निचली अदालत के जमानत के आदेश पर दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम रोक लगाए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में दायर अपनी याचिका वापस ली। उन्होंने कहा शीर्ष अदालत में कहा कि वह ईडी मामले में निचली अदालत के जमानत के आदेश पर रोक लगाने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ ठोस अपील दायर करना चाहते हैं।

सिंघवी ने पीठ को बताया कि हर दिन नए घटनाक्रम हो रहे हैं और अब केजरीवाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
इस बीच आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि जैसे BJP ने पिछले 10 साल में काम किया था, दोबारा सत्ता में आने के बाद ठीक उसी तरह से काम करना शुरू कर दिया है। ये उन लोगों को दबाने के लिए ED-CBI का इस्तेमाल कर रहे हैं जो अब बीजेपी के सामने घुटने नहीं टेक रहे हैं।
 
पार्टी ने कहा कि बीजेपी कभी नहीं चाहती कि अरविंद केजरीवाल जी बाहर आएं और लोगों की सेवा करें और उनके लिए लड़ें। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है, वह बाहर आएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख