dharma sangrah
✕

आंध्र प्रदेश में 9 दिसंबर से शुरू होगी जाति जनगणना

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2023 (00:09 IST)
Caste census will start in Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश सरकार सभी जातियों की संख्या पता लगाने के लिए 9 दिसंबर से विस्तृत जाति जनगणना शुरू करेगी। हालांकि शुरू में जाति जनगणना की घोषणा 139 पिछड़ा वर्ग (बीसी) समुदाय के लोगों की संख्या पता लगाने के लिए की गई थी, लेकिन अब इसके दायरे में आंध्र प्रदेश की सभी जातियां शामिल होंगी।
 
सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सी. श्रीनिवास वेणुगोपाल कृष्ण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि जाति जनगणना को पूरा करना वाईएसआरसीपी सरकार का एक प्रमुख लक्ष्य है, इस बात को ध्यान में रखते हुए लोगों के जीवन स्तर को बदलने के लिए जाति जनगणना करना महत्वपूर्ण है।
 
मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत में कोई जाति जनगणना नहीं हुई है, बल्कि केवल जनगणना हुई है, ऐसे में सरकार राज्य में सभी जातियों के प्रतिनिधियों से राय ले रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार निष्पक्ष और व्यापक तरीके से जाति जनगणना कराएगी और आंध्र प्रदेश की गणना प्रक्रिया पूरे देश में एक आदर्श बनेगी।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दल जाति जनगणना के मात्र उल्लेख से कांप रहे हैं। हालांकि शुरू में जाति जनगणना की घोषणा 139 पिछड़ा वर्ग (बीसी) समुदाय के लोगों की संख्या पता लगाने के लिए की गई थी, लेकिन अब इसके दायरे में आंध्र प्रदेश की सभी जातियां शामिल होंगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

दीपोत्सव से पहले चमकी रामनगरी, 90% होटल-होमस्टे फुल, श्रद्धालुओं के स्वागत को अयोध्या तैयार

अगला लेख