dharma sangrah
✕

बिहार में जारी रहेगी जाति आधारित गणना, SC ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का आदेश

Updated: सोमवार, 7 अगस्त 2023 (14:02 IST)
Caste based census in Bihar: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिहार में जातिगत जनगणना पर हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है। अर्थात फिलहाल राज्य में जाति आधारित गणना जारी रहेगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। 
 
सुप्रीम कोर्ट में 14 अगस्त को होने वाली सुनवाई तक बिहार में फिलहाल जाति आधारित जनगणना जारी रहेगी। पटना हाईकोर्ट द्वारा जाति आधारित गणना के खिलाफ दाखिल याचिकाओं को खारिज करने के बाद राज्य में जनगणना शुरू हो गई थी।
 
बिहार सरकार ने स्कूलों के शिक्षक एवं प्रखंड लेवल और नगर लेवल के अधिकारियों को जातीय गणना के कार्य में लगाया गया है। एनजीओ 'एक सोच एक प्रयास' की ओर से हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 
 
2020 में पारित हुआ था प्रस्ताव : उल्लेखनीय है कि 27 फरवरी 2020 को जाति आधारित गणना का प्रस्ताव विधानसभा में पारित हुआ था। 23 अगस्त 2021 को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव समेत बिहार के 11 नेताओं ने प्रधानमंत्री से मिलकर जाति आधारित गणना कराने की मांग की थी। 1 जून 2022 को सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं ने इस पर सहमति जताई थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख