ramcharitmanas

#नोटबंदी के बाद नकदी की सीमा तय कर सकती है सरकार

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2016 (13:02 IST)
मुंबई। 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को रद्द करने के फैसले के बाद अब मोदी सरकार बैंकों से नकद निकालने और लेन-देन की सीमा तय कर सकती है।
 
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार यह सीमा कंपनियों के साथ-साथ आम लोगों पर भी लागू होगी। बीते दिनों सरकार द्वारा सीनियर टैक्स अधिकारियों और विशेषज्ञों से ऐसे कदम के बारे में राय देने को कहा गया था। अब सरकार इस नीति को लागू करने के बारे में सोच सकती है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अधिकारियों से पूछा गया था कि किस तरह नकद लेन-देन घटाने के बारे में एसआईटी के प्रस्ताव को लागू किया जा सकता है। ऐसे कदम को लागू करने में किस तरह की समस्याओं या विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
 
सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने इस साल जुलाई में सलाह दी थी कि कैश ट्रांजैक्शंस की लिमिट 3 लाख रुपए और कैश होल्डिंग्स की लिमिट 15 लाख रुपए तय कर दी जाए।
 
Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों का एक और संदिग्ध गिरफ्तार

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अगला लेख