Hanuman Chalisa
✕

'ये लो आजादी' बोलकर चला दी गोली, जामिया में CAA का विरोध कर रहे लोगों पर तानी पिस्तौल...

Updated: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (16:58 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग की। इस युवक ने पुलिस के सामने कई देर तक हवा में बंदूक लहराई और बाद में गोली चला दी।
 
खबरों के मुताबिक फायरिंग में एक युवक घायल हो गया है। फायरिंग करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल प्रदर्शनकारी छात्र गोली लगने से घायल हो गया है। सबसे हैरानी करने वाली बात यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बाद भी गोली चली?
 
पूरे मार्च वाले इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती है फिर भी आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई। युवक ने पुलिस के सामने बंदूक लहराते हुए गोलियां चलाईं। प्रदर्शनकारी एक छात्र के हाथ में यह गोली लगी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की जांच की जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक युवक पिस्तौल लहराकर यह कह रहा था कि तुम्हें आजादी चाहिए, मैं देता हूं आजादी। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारे लगा रहा था। गोली लगने से घायल युवक को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख