dharma sangrah

CAA Protest: चेन्नई में पुलिस के लाठी चार्ज पर दिल्ली में सामूहिक प्रदर्शन

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (19:19 IST)
Social media image
सीएए का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर चेन्नई पुलिस के कथित लाठीचार्ज को लेकर शनिवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों समेत लोगों के एक समूह ने तमिलनाडु भवन के पास प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों के इस छोटे समूह में कुछ युवा महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने बिहार भवन से तमिलनाडु भवन की ओर मार्च निकालने की कोशिश की और तमिल में भाजपा विरोधी एवं आरएसएस विरोधी नारे लगाए।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही चाणक्यपुरी स्थित तमिलनाडु भवन की ओर जुलूस निकालने की कोशिश की उन्हें बीच रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया।

बाद में महिलाओं समेत कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया। दरअसल जामिया संयोजन समिति ने यहां प्रदर्शन का आह्वान किया था।

हिंसक हो गया था प्रदर्शन
चेन्नई में शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिमों का प्रदर्शन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद हिंसक हो गया था। पुलिस ने बताया कि पथराव की घटना में एक महिला संयुक्त आयुक्त, दो महिला कांस्टेबल और एक सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों के भी घायल होने की खबर है।

तमिलनाडु में द्रमुक समेत विपक्षी दलों ने यहां सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की शनिवार को निंदा की। उन्‍होंने प्रदर्शनकारियों पर कथित रूप से बल प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इधर शहर की पुलिस ने भी लोगों से अपील की कि वे इस संबंध में सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ संदेश वायरल न करें। बता दें कि इसी बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समुदाय द्वारा सीएए के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।
Social media image

क्‍या कह रहे जनप्रतिनिधि
इधर नेताओं ने भी मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं हैं। तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने कहा कि अम्मा सरकार ने मुसलमानों के कल्याण को हमेशा उच्च प्राथमिकता दी है। जो लोग इसे पचा नहीं पा रहे, वे झूठ बोल रहे हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन इससे उन्हें लाभ नहीं होगा। लोग भी उन पर भरोसा नहीं करेंगे।

द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किए जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग क्यों किया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख