biodatamaker
✕

आईआईटी दिल्ली और इस्राइल का हिब्रू विश्वविद्यालय करेंगे साझा-शोध

Updated: रविवार, 14 मार्च 2021 (11:56 IST)
नई दिल्ली, अंतर्विषयक शोध-अनुसंधानों एवं अध्ययन को प्रोत्साहन देने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी, दिल्ली) और इजरायल की हिब्रू यूनिवर्सिटी ऑफ जेरूसलम (हूजी) ने साझेदारी करने का फैसला किया है।

दोनों संस्थानों ने केवल शोध एवं अध्ययन के लिए ही नहीं, बल्कि छात्र विनिमय के लिए भी करार किया है। इसके अंतर्गत दोनों संस्थान अपने छात्रों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए हैं।

इससे छात्रों को दोनों संस्थानों के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं को समझने का लाभ मिलेगा। इससे अकादमिक एवं उद्यम दोनों स्तरों पर छात्र लाभान्वित हो सकेंगे।

आईआईटी, दिल्ली के साथ साझेदारी पर हूजी में अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपाध्यक्ष प्रो. ओरोन शगरीर ने कहा, 'आईआईटी दिल्ली के साथ साझेदारी पर हिब्रू यूनिवर्सिटी को प्रसन्नता है। इससे छात्रों को भारत के अग्रणी शैक्षणिक संस्थान के साथ शोध-अनुसंधान एवं विचारों की साझेदारी का अवसर मिलेगा। यह भारत के साथ साझेदारी बढ़ाने की हमारी रणनीति का हिस्सा है।'

वहीं आईआईटी, दिल्ली के निदेशक प्रो वी रामगोपाल राव ने इस नयी साझेदारी पर हर्ष जताते हुए कहा, 'आईआईटी दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर बहुत जोर दिया जाता है।

हमें हिब्रू यूनिवर्सिटी के साथ अनुबंध करके बहुत खुशी हो रही है कि दोनों संस्थान अपने-अपने क्षेत्रों में शोध-अनुसंधान की दिशा में कोष-साझेदारी पर सहमत हुए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि दोनों संस्थानों के बीच यह साझेदारी दीर्घकाल तक चलेगी और इससे दोनों देश लाभान्वित होंगे।'

इस अवसर पर आईआईटी दिल्ली में डीन (शोध एवं विकास) प्रो सुनील कुमार खरे ने बताया कि हूजी के साथ मिलकर संस्थान को कंप्यूटर साइंस, बायोमेडिकल साइंस, लाइफ साइंस, पर्यावरण एवं रसायन जैसे क्षेत्रों में उत्कृट शोध परिणामों की उम्मीद है। (इंडिया साइंस वायर)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

LIVE: राहुल गांधी ने बताया, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च के बाद क्या करेंगे?

मोदी सरकार के लिए चुनौती बनता ‘लीडरलेस प्रोटेस्ट’, जंतर-मंतर पर जीती पुलिस, लेकिन कब तक बंद रहेगा कनॉट प्लेस और दिल्ली?

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

अगला लेख