ramcharitmanas
✕

बुराड़ी कांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ मौत की वजह का खुलासा

Updated: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (22:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तर पूर्व दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत के मामले में किसी भी तांत्रिक अथवा बाबा की भूमिका से इंकार किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा ने गुरुवार को कहा कि इस घटना में मरे सभी मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सभी की मृत्यु फांसी की वजह से हुई है जो आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। आयुक्त ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सभी लोगों की मृत्यु लटकने से हुई थी जिससे आत्महत्या की पुष्टि होती है।

वर्मा ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट की जांच कर रही है और आगे भी मामले में जांच जारी रहेगी। इस मामले में 10 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पहले ही आ गई थी। घर की वरिष्ठतम सदस्य नारायणी देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई थी जो गुरुवार को मिली है। रिपोर्ट में नारायणी की मृत्यु भी फांसी की वजह से हुई है।

  
लटके मिले थे 11 शव : एक जुलाई को हुई इस लोमहर्षक घटना में बुराड़ी में रहने वाले एक ही परिवार के 11 सदस्यों के शव घर में लटके पाए गए थे। जांच के दौरान पुलिस को एक डायरी मिली थी और एक गुमनाम व्यक्ति ने चिट्ठी लिखकर दावा किया था कि परिवार और किसी तांत्रिक के बीच संपर्क था। पुलिस का कहना है कि भाटिया परिवार के मौत के मामले में अभी तक हुई जांच में किसी बाहरी व्यक्ति अथवा इसके पीछे किसी तांत्रिक का हाथ होने का साक्ष्य नहीं मिला है। (वार्ता) 

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Delhi BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग और युद्ध के साए में 'मोदी टेस्ट'! जानिए विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

Weather Update : ओडिशा-छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा लो प्रेशर, यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुजरात में 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें और बिजनेस: 'गुजरात ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026' पास

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

अगला लेख