dharma sangrah
✕

कृष्ण की शरण में मायावती की बीएसपी, 'ब्राह्मण सम्मेलन' से चुनाव की तैयारी

Updated: सोमवार, 26 जुलाई 2021 (20:43 IST)
लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती की बहुजन समाज पार्टी अब श्रीकृष्ण की शरण में जाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, मायावती विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में ब्राह्मण सम्मेलन करने जा रही है।

इस सम्मेलन के पहले चरण की शुरुआत अयोध्या से की गई थी तो वहीं दूसरे चरण का आगाज अब भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन से किए जाने की योजना है। वृन्दावन से दूसरे चरण के ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन एक अगस्त से शुरू होगा।

मायावती के इस कदम को 2007 में अपनाए गए सोशल इंजीनियरिंग के उनके फॉर्मूले को दोहराने के तौर पर देखा जा सकता है। यूपी में होने वाले चुनावों की तैयारी के तौर पर इस इसे देखा जा रहा है।

बता दें कि मायावती लंबे समय से सुर्खि‍यों में नहीं है, ऐसे में उनका ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करना एक तरह से चुनाव की तैयारी ही समझा जा रहा है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख