dharma sangrah
✕

देशभर में बीएसएनएल की 4जी सेवा इस साल के अंत तक

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (00:18 IST)
बार्सिलोना (स्पेन)। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की योजना पूरे भारत में इस साल के अंत तक 4जी सेवा पेश करने की है। कंपनी इस पर करीब 25,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।


बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने यहां कहा, हम वोल्टी सेवा शुरू करने के लिए सरकार की ओर से 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी केरल के कुछ इलाकों में पहले ही 4जी सेवा शुरू कर चुकी है। बीएसएनएल ने इक्विटी निवेश मार्ग से सरकार से 3जी में 5 मेगाहर्ट्ज स्लाट या 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम देने को कहा है।

श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जो स्पेक्ट्रम आवंटित करेगी उसका मूल्य 12,000 करोड़ रुपए है। प्रस्ताव के अनुसार सरकार इसकी 9,000 करोड़ रुपए की लागत उठाएगी। स्पेक्ट्र्म की कुल लागत 19,000 करोड़ होगी। शेष का भुगतान बीएसएनएल द्वारा 10 वार्षिक किस्तों में किया जाएगा।

कंपनी ने 10 सर्किलों में दूरसंचार नेटवर्क का अनुबंध नोकिया नेटवर्क्स को दिया है। शेष दस सर्किल का ठेका जेडटीई को दिया गया है। अनुबंध की कुल मूल्य 6,000 करोड़ रुपए है जो नोकिया और जेडटीई के बीच बराबर बांटा जाएगा। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

अगला लेख