biodatamaker

4 दिन में तीसरी बार पाकिस्तानी ड्रोन को BSF ने मार गिराया, हो रही थी ड्रग्स की तस्करी

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (09:51 IST)
दिल्ली/अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मार गिराया। बाद में तलाशी में घटनास्थल से करीब 2.5 किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ ले जा रहा एक ‘क्वाड कॉप्टर’ बरामद किया गया।
 
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे जिले के छानना गांव में हुई। पंजाब में पिछले चार दिन में ऐसी यह तीसरी घटना है।
 
सीमा पर तैनात 183वीं बटालियन की जवानों ने अमृतसर जिले के छानना गांव के पास स्थित क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली संदिग्ध उड़ने वाली वस्तु/ड्रोन की आवाज सुनी। सैनिकों ने गोलीबारी कर उस उड़ती हुई वस्तु को रोकने की कोशिश की। गोली ड्रोन को लग गई और वह जमीन पर गिर गया।
 
इसी तरह पंजाब में मादक पदार्थ ले जाने वाला एक मानव रहित विमान (यूएवी) 16 अक्टूबर को भी गिराया गया था। वहीं 13-14 अक्टूबर की दरम्यानी रात को बीएसएफ ने पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में एक और ‘क्वाड कॉप्टर’ (पाकिस्तानी ड्रोन) को मार गिराया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

शिलांग में KSU की बाइक रैली के दौरान भारी हिंसा : वाहनों में आगजनी, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की प्रतिमाएं खंडित

NRC नहीं तो जनगणना नहीं! मणिपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके सीएम और गृह मंत्री के पुतले

‘जानते नहीं मेरा बाप कौन है’ का नया वर्जन बना ‘हम Gen Z हैं’? उमर अब्दुल्ला ने द्रास चेकपोस्ट Viral Video पर कसा तंज [VIDEO]

कीव पर रूस के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, विदेश में पढ़ाई के लिए अब 10 लाख रुपये तक आय वालों को मिलेगा लोन

अगला लेख