Hanuman Chalisa

बीएसएफ जवान का वीडियो वाइरल, बाहरी लोगों को शराब बेच देते हैं अधिकारी...

Updated: रविवार, 29 जनवरी 2017 (08:19 IST)
गांधीधाम। बीएसएफ के एक जवान ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि जवानों के लिए जो शराब होती है उसे बाहरी लोगों को बेच दिया जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस सिलसिले में शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 
क्लर्क नवरत्न चौधरी ने जो वीडियो डाला था वह वाइरल हो गया है। वहीं, बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि बल उनकी शिकायत की जांच का आदेश देगा।
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बीएसएफ के एक अन्य जवान ने पुंछ के 29 वीं बटालियन में कर्मियों को खराब गुणवत्ता वाला भोजन परोसे जाने की शिकायत की थी।
 
चौधरी राजस्थान के बीकानेर निवासी हैं। वह गुजरात के कच्छ जिले में गांधीधाम स्थित बीएसएफ की 150 वीं बटालियन में कार्यरत है। उन्होंने 26 जनवरी को यह वीडियो डाला था। इसमें एक नागरिक को शराब की बोतलें ले जाते दिखाया गया है। गुजरात में शराब की बिक्री और उपभोग पर पाबंदी है।
 
चौधरी ने वीडियो में आरोप लगाया है, 'ईमानदार और देश का सच्चा सिपाही होने के चलते मुझे दंडित किया जा रहा है। हर बार मैं जब किसी गलत चीज की शिकायत करता हूं, मेरा किसी नई जगह तबादला कर दिया जाता है। लेकिन वे मेरा मनोबल नहीं तोड़ सकते।'
 
उन्होंने तीन मिनट के वीडियो में दावा किया है, 'अब वे लोग तानाशाही की हदें पार कर चुके हैं। मैं आपसे खुल कर कह सकता हूं कि बीएसएफ में भ्रष्टाचार है लेकिन यदि आप इस बारे में शिकायत करते हैं तो आप कोई बड़ा अपराध करते हैं।' (भाषा) 
Show comments

फांसी का फंदा या इंजेक्शन? मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पुलिस बलप्रयोग की जांच के लिए हाईलेवल कमेटी, उधर सरकारी स्कूल में बदली तस्वीर

पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम में पारे का ज़हर? महाराष्ट्र के गांवों में चेहरे की चमक बनी आफत, 100 से ज्यादा लोग गंभीर बीमार

PM E-DRIVE Scheme : इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर बढ़ी सब्सिडी की अवधि, जानें किसे मिलेगा कितना फायदा

Panoramic Sunroof वाली सस्ती SUVs, फीचर्स भी हैं कमाल

सभी देखें

तेजस्वी यादव हिरासत में, पटना में RJD के मार्च पर हंगामा, पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

आखिर क्‍यों CM विजय थलापति ने वापस लिया स्‍टूडेंट को कॉकरोचों से दूर रखने वाला आदेश, क्‍या है वजह?

राम मंदिर के नाम पर बिक रही मिठाई पर CCPA सख्त, Amazon पर 1 लाख जुर्माना

पत्नी का शारीरिक संबंध से इनकार करना और झगड़ना क्रूरता, हाईकोर्ट ने भी लगाई तलाक पर मुहर

महिलाओं के सम्मान में उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, पुरस्कारों की राशि बढ़ाई गई

अगला लेख