Daily Horoscope
✕

येदियुरप्पा का बड़ा फैसला, कर्नाटक में नहीं मनेगी टीपू सुल्तान जयंती

Updated: मंगलवार, 30 जुलाई 2019 (16:17 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक की येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राज्य में टीपू सुल्तान की जयंती नहीं मनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही सरकार ने राज्य में टीपू जयंती समारोह पर भी रोक लगा दी है।

उल्लेखनीय है कि 2015 में सिद्धारमैया सरकार ने टीपू सुल्तान की जयंती पर समारोह आयोजित करने का फैसला किया था। उस समय भाजपा ने इसका विरोध किया था। ताजा मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कन्नड़ संस्कृति विभाग को कार्यक्रम पर रोक लगाने संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है।

कर्नाटक सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में टीपू जयंती मनाने की कभी परंपरा नहीं रही है। अत: हमने इसे नहीं मनाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि कडगु के विधायक केजी बोपैय्या ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को पत्र लिखकर टीपू जयंती मनाने पर रोक लगाने का आग्रह किया था।

बोपैया ने अपनी बात के पक्ष में तर्क दिया कि कडगु के स्थानीय निवासी टीपू जयंती का विरोध करते रहे हैं। विधायक के पत्र के अनुसार कडगु लोगों के खिलाफ टीपू ने बिना किसी कारण के युद्ध शुरू किया था। इस युद्ध में बड़ी संख्या में कडगु लोग मारे गए थे।

दूसरी ओर, कांग्रेस ने सरकार पर भगवाकरण का आरोप लगाते हुए इस फैसले का विरोध किया है। कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि टीपू सुल्तान देश के सच्चे सपूत थे और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया था।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

अगला लेख