Hanuman Chalisa
✕

दिल्‍ली पुलिस चार्जशीट : बृजभूषण शरण सिंह ने की छेड़छाड़, मिलना चाहिए सजा

Updated: मंगलवार, 11 जुलाई 2023 (09:21 IST)
नई दिल्‍ली। यौन उत्‍पीड़न का आरोप झेल रहे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में छेड़छाड़ की बात कही है। पुलिस ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह का केस चले और सजा मिलना चाहिए।

पुलिस ने कहा है कि 6 शीर्ष रेसलर्स की शिकायतों की अब तक की जांच के आधार पर WFI अध्‍यक्ष पर केस चलाया जा सकता है और यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए सिंह, केस चलाए जाने और सजा के हकदार हैं।

इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 13 जून की चार्जशीट में सेक्‍शन 506 (आपराधिक धमकी), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 354 ए (यौन उत्पीड़न) और 354 डी (पीछा करना) लगाते हुए यह भी कहा गया है कि बताया गया है कि एक मामले में बृजभूषण सिंह शरण सिंह की ओर से उत्पीड़न ‘लगातार जारी’ था।

6 मामलों में से 2 में बृजभूषण पर सेक्‍शन 354, 354ए और 354डी के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि चार मामले सेक्‍शन 354 और 354ए के तहत हैं। इनमें पांच साल तक जेल की सजा का प्रावधान है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस (Delhi police)ने भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला रेसलर्स की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न केस में जांच के लिए 5 देशों के कुश्ती महासंघों को पत्र लिखकर वीडियो-फोटो आदि जानकारी मांगी थी। महिला रेसलर्स ने सिंह पर इंडोनेशिया, बुल्गारिया, कजाकिस्तान, मंगोलिया और किर्गिस्तान में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

बता दें कि छह भारतीय महिला रेसलर्स ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसे लेकर दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन भी किया गया था।
Edited by navin rangiyal

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

MP के बालाघाट में चाउमीन खाने से 130 लोग बीमार, 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती

अगला लेख