ramcharitmanas
✕

‘विदाई’ हो रही थी, दुल्‍हन रो रही थी, फि‍र जो हुआ वो किसी ने सोचा तक नहीं था!

Updated: शनिवार, 6 मार्च 2021 (18:05 IST)
ओडिशा के सोनपुर से एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। मौका था शादी का लेकिन देखते ही देखते मातम में बदल गया।

दरअसल शादी में विदाई के दौरान हर दुल्‍हन रोती है, लेकिन यहां एक दुल्हन अपनी विदाई में इतना रोई कि उसे हार्ट अटैक ही आ गया और जमीन पर गिरकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद शादी के घर में चीख-पुकार मच गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओडिशा के सोनपुर जिले के जुलांडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी की शादी थी। रोजी साहू की शादी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन साहू के साथ तय हुई थी। गुरुवार की रात रोजी की बारात आई और दोनों की शादी हो गई। जब सुबह के समय दुल्हन की विदाई हुई तो माहौल काफी गमनुमा हो गया।

रोजी साहू अपने घरवालों से विदा हो रही थी तो उस समय काफी भावुक हो गई। वह काफी जोर-जोर से रो रही थी। रोजी साहू इतना रोई की वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने रोजी के चेहरे पर पानी छिड़का और उसे होश में लाने की कोशिश की। लोगों ने रोजी के हाथों की मालिश भी की।

इसके बाद भी रोजी होश में नहीं आई तो तुरंत ही पास के डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दुल्हन को ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचते ही शादी के घर की खुशियां मातम में तब्‍दील हो गईं। डॉक्टर ने दुल्‍हन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि दुल्हन की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई है।

इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जैसे ही रोजी की मौत की खबर गांव में फैली। गांव के लोग काफी हैरान रह गए। लोगों ने बताया कि कुछ महीने पहले ही रोजी के पिता की मौत हुई थी। इसके बाद से वह रोजी काफी दुखी रहती थी।

गांव वालों ने बताया कि रोजी के मामा और घर के अन्‍य सदस्‍यों ने उसकी शादी करवाई थी। रोजी साहू की मौत के बाद से गांव में मातम का महौल पसर गया।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

16,800 करोड़ का गुप्त खाता और खाड़ी देशों का पावर गेम : ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर के आईफोन हैक में बड़ा खुलासा!

अगला लेख