biodatamaker

ब्लू व्हेल खेल के खिलाफ कंपनियों का कोर्ट का नोटिस

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (18:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज उस याचिका पर नोटिस जारी कर फेसबुक, गूगल और याहू से जवाब मांगा जिसमें उससे इंटरनेट आधारित आत्मघाती खेल ब्लू व्हेल चैलेंज के लिंक को हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। इस खेल की वजह से दुनियाभर में कथित तौर पर कई बच्चों की मौत हो चुकी है।
 
कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश गीत मित्तल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की एक पीठ ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी कर उनसे उन कदमों के बारे में बताने को कहा है जो उन्होंने इस संदर्भ में उठाए हैं।
 
इंटरनेट कंपनियों की भारतीय इकाइयों को नोटिस जारी करते हुए पीठ ने उन्हें यह भी निर्देश दिया कि वे केंद्र के ऑनलाइन खेल ‘ब्लू व्हेल चैलेंज’ पर रोक लगाने संबंधी निर्देश के अनुपालन के संबंध में उठाए गए कदमों पर स्थिति रिपोर्ट भी दायर करें।
 
एडवोकेट गुरमीत सिंह की इस याचिका में मांग की गयी है कि इस चुनौती वाले खेल से जुड़ी किसी भी सामग्री को इंटरनेट फर्मों द्वारा अपलोड किए जाने से तत्काल रोकने का निर्देश दिया जाए। इसके पीछे भारत और विदेशों में इसकी वजह से सामने आ रहे खुदकुशी के मामलों का हवाला दिया गया था। अदालत ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 28 अगस्त तय की है। सभी संबंधित पक्षों को उस समय तक जवाब देना है। (भाषा)
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अगला लेख