dharma sangrah
✕

'ब्लू व्हेल' गेम पर रोक लगाए जाने की मांग

Updated: गुरुवार, 3 अगस्त 2017 (23:01 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा में आज सदस्यों ने ‘ब्लू व्हेल’ जैसे घातक ऑनलाइन गेम से बच्चों पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का जिक्र किया और उन पर रोक लगाए जाने की मांग की।
 
भाजपा सदस्य अमर शंकर सांवले ने शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया और कहा कि इस गेम के कारण मुंबई में मनप्रीत नामक एक लडके ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कई दिनों से यह गेम खेल रहा था।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका, रूस आदि देशों में 130 बच्चे इस वजह से खुदकुशी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 50 दिनों के इस खेल में आत्महत्या के लिए प्रेरित किया जाता है और मनप्रीत भारत में इसका पहला शिकार है।
 
उनकी पार्टी के ही विकास महात्मे और सपा के संजय सेठ ने भी इस मुद्दे से खुद को संबद्ध किया। शून्यकाल में ही सपा के नरेश अग्रवाल ने जेनेरिक और गैर..जेनेरिक दवाओं की कीमतों में भारी अंतर होने का मुद्दा उठाया। 
 
उन्होंने कहा कि इस कारण गरीबों पर ज्यादा मार पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर और केमिस्ट मिलकर मरीजों को ‘लूट’ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में 127 दवाइयों को जेनेरिक से गैर..जेनेरिक बना दिया गया।
 
संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार गरीबों को किफायती दर पर दवाइयां मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है और इस क्रम में हजारों की संख्या में जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह नरेश अग्रवाल द्वारा उठाए गए विषय से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करा देंगे। (भाषा)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख