sundarkand
✕

मोदी सरकार पर पूर्व चुनाव आयुक्त का बड़ा हमला, नोटबंदी के बाद भी चुनाव में जब्त हुआ कालाधन

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (11:19 IST)
भोपाल। देश से मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से रिटायर होने के एक दिन बाद ही पूर्व सीईसी ओपी रावत ने नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। ओपी रावत ने नोटबंदी को असफल बताते हुए कहा कि नोटबंदी के ऐलान के बाद ऐसा लगा था कि चुनाव में इस्तेमाल होने वाले पैसे का गलत इस्तेमाल बंद हो जाएगा, लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं हुआ।


देश के पूर्व चुनाव आयुक्त ने दावा किया कि नोटबंदी के बाद हुए इस बार के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी पहले की तुलना से अधिक पैसा जब्त किया गया। ओपी रावत ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि राजनेताओं और उनके फाइनेंसरों के पास पैसों की कोई कमी नहीं है।

ओपी रावत ने इस बात की भी आशंका जताई कि चुनाव में इस प्रकार इस्तेमाल किया जाने वाला पैसा अधिकतम कालाधन ही होता है। देश में नोटबंदी के फैसले का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि नोटबंदी का मुख्य उद्देश्य देश में कालेधन को खत्म करना है।

इसके लिए सरकार ने देश में उस समय प्रचलित 500 और 1000 के नोटों को प्रचलन से बाहर कर दिया था। बाद में रिज़र्व बैंक ने 2 हजार और 500 के नए नोट जारी किए थे, वहीं नोटबंदी के बाद एक साथ 5 राज्यों में हुए चुनाव में कार्रवाई के दौरान जो पैसा बरामद किया गया है, उसमें बड़ी संख्या में 2 हजार के नोट जब्त किए गए हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख