Hanuman Chalisa
✕

Hindenburg Report : JPC जांच की मांग को BJP ने बताया ढकोसला, अर्थव्यवस्था को कमजोर करना चाहती है कांग्रेस

Updated: सोमवार, 12 अगस्त 2024 (23:06 IST)
BJP targeted Congress over Hindenburg report : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की अध्यक्ष के खिलाफ हिंडनबर्ग के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच कराने की कांग्रेस की मांग को खारिज करते हुए कहा कि यह भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने और देश में निवेश को नष्ट करने के लिए एक ढकोसला है।
 
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पार्टी के इस रुख को दोहराया कि शॉर्ट सेलिंग कंपनी का आरोप और विपक्ष द्वारा बाजार नियामक सेबी की आलोचना एक व्यापक साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर एक सुरक्षित, स्थिर और बेहतर बाजार के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा माहौल बनाना चाहती है कि भारत का निवेश परिदृश्य सुरक्षित नहीं है।
 
प्रसाद ने कहा कि अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस हिंडनबर्ग में निवेशक हैं और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि शेयर बाजार धराशायी हो जाए जिसने करोड़ों छोटे निवेशकों को अच्छी आय दी है।
 
कांग्रेस के 10 साल के शासन में कई घोटाले हुए : उन्होंने कहा, लोगों द्वारा खारिज किए जाने के बाद कांग्रेस, उसके सहयोगियों और टूलकिट गिरोह में उसके सबसे करीबी सहयोगी ने भारत में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने के लिए एकसाथ साजिश रची है। प्रसाद ने सवाल किया कि 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस के 10 साल के शासन में कई कथित घोटाले हुए और तब इस तरह की आलोचनात्मक रिपोर्ट क्यों नहीं लाई गई?
ALSO READ: Hindenburg report : आखिर कौन है हिंडनबर्ग? हम क्यों इस पर यकीन करें?
उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व इस काल्पनिक रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक अराजकता पैदा करने में शामिल है। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि निवेशकों को साजिश का एहसास हो गया है और उन्होंने बाजार को झटका देने के प्रयासों को खारिज कर दिया।
 
कांग्रेस उन्हें नुकसान क्यों पहुंचाना चाहती है? : न्होंने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ‘फुस्स’ साबित हुई है क्योंकि भारत के निवेशकों ने इस शार्ट सेलर और कांग्रेस के ‘सुनियोजित षड्यंत्र’ पर विश्वास नहीं किया। प्रसाद ने कहा कि छोटे निवेशकों ने बड़ी संख्या में अपना पैसा शेयर बाजार में लगाया है। उन्होंने आश्चर्य जताया कि कांग्रेस उन्हें नुकसान क्यों पहुंचाना चाहती है?
 
उन्होंने दावा किया, राहुल गांधी और उनके टूलकिट मित्रों की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नफरत करते-करते कांग्रेस अब हिंदुस्तान से नफरत करने लगी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेबी ने अडाणी समूह के खिलाफ शेयर बाजार में हेरफेर के अपने पिछले साल के आरोपों के तहत अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग को नोटिस भेजा था लेकिन वह जांच में शामिल नहीं हुआ और इसके बजाय उसने उसकी अध्यक्ष माधवी पुरी बुच को निशाना बनाया।
ALSO READ: Hindenburg Research : हिंडनबर्ग के आरोप 'चरित्र हनन' का प्रयास, SEBI चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच का बड़ा बयान
इस मुद्दे पर गांधी द्वारा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले जाने पर प्रसाद ने कहा कि उन्हें निराधार आरोप लगाने की आदत है। उन्होंने कहा कि पेगासस मुद्दे पर जांच का आदेश दिए जाने के बाद उन्होंने कभी जांच के लिए अपना फोन नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कांग्रेस को बेनकाब करेगी।
 
भाजपा प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस की ओर से इतना होहल्ला करने के बाद भी बाजार में मात्र 0.07 प्रतिशत की कमी हुई है। उन्होंने एक बयान में कहा कि कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है कि देश के हितों से ज्यादा उसे विदेशी हितों की चिंता रहती है।
 
यह विदेशी ताकतें भारतीय अर्थव्यवस्था की गति को रोकना चाहती हैं : उन्होंने कहा, चाहे वह कांग्रेस के संस्थापक एओ ह्यूम हों या चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से उसका गुप्त समझौता हो, चाहे जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से गुप्त भेंट हो या हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हो। कांग्रेस पार्टी कभी भी देश के हितों के साथ नहीं बल्कि विदेशी ताकतों के हितों के साथ खड़ी होती है। यह विदेशी ताकतें भारतीय अर्थव्यवस्था की गति को रोकना चाहती हैं।
ALSO READ: Hindenburg : हिंडनबर्ग के आरोपों को Adani Group ने बताया दुर्भावनापूर्ण, SEBI प्रमुख को लेकर दिया यह बयान
वल्लभ ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बावजूद भी बाजार पर कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने कहा, बाजार शुक्रवार को जिस स्थिति में था, आज भी उसी मॉरल डेस्क पर बंद हुआ, यह भारत के बाजारों की दृढ़ता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, जिस तरह से देश के लोगों ने विपक्षी दलों को खारिज किया है वैसे ही भारतीय बाजार ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट की आग को देश में फैलाने वाले लोगों के षड्यंत्र को खारिज कर दिया है।
 
हिंडनबर्ग रिसर्च ने शनिवार को अपनी एक रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि सेबी की अध्यक्ष बुच और उनके पति की कथित अडाणी धन हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ‘विदेशी फंड’ में हिस्सेदारी थी। सेबी प्रमुख बुच और उनके पति ने एक संयुक्त बयान जारी कर हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।
ALSO READ: संजय सिंह बोले, सरकार को थी हिंडनबर्ग खुलासे की भनक, 3 दिन पहले समाप्त किया संसद सत्र
अडाणी समूह ने अमेरिकी शोध एवं निवेश फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च के नवीनतम आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और चुनिंदा सार्वजनिक सूचनाओं से छेड़छाड़ करने वाला बताते हुए रविवार को कहा कि उसका बाजार नियामक सेबी की अध्यक्ष या उनके पति के साथ कोई वाणिज्यिक संबंध नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख