dharma sangrah
✕

नमो ऐप के जरिए भाजपा ने मांगा सहयोग, 5 से लेकर 1000 रुपए की अपील

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (17:40 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से 'नमो ऐप' के माध्यम से 5 रुपए से लेकर 1000  रुपए तक की धनराशि का योगदान देने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने इसके माध्यम से 1000 रुपए का योगदान दिया है।
 
 
भाजपा ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी अपील में कहा है, आपका छोटा योगदान 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के निर्माण में बड़ा अंतर ला सकता है। इसलिए नमो ऐप के माध्यम से 5 रुपए, 50 रुपए, 100 रुपए, 500 रुपए और 1000 रुपए का छोटा-छोटा योगदान करें और भाजपा को मजबूत बनाएं।

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्वीट में कहा है कि मैंने भी इस ऐप पर 1000 रुपए की राशि दी। मेरा सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा हितैषियों से अनुरोध है कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता बनाए रखने के लिए इस अभियान में अपना योगदान अवश्य दें।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता बहुत आवश्यक है। इसी आवश्यकता को महसूस करते हुए भाजपा ने 'नमो ऐप' पर अपने कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों से छोटी राशि इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि इसमें 5 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की राशि दी जा सकती है। इसमें 1000 रुपए से अधिक की राशि स्वीकार नहीं की जाती।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

अगला लेख