Daily Horoscope
✕

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- सिद्धू को बर्खास्त करें व दक्षिण भारतीयों से माफी मांगें

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (17:52 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान को दक्षिण भारत से अधिक प्रिय बताने संबंधी बयान पर सोमवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
 
 
भाजपा ने कांग्रेस पर शुरू से ही दक्षिण भारतीयों से घृणा एवं उनका अपमान करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इसके लिए दक्षिण भारतीयों से क्षमा-याचना और सिद्धू को पंजाब सरकार के मंत्री के पद से बर्खास्त करना चाहिए।
 
भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहराव ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि सिद्धू ने पाकिस्तान की तारीफ में दक्षिण भारत एवं दक्षिण भारतीयों का अपमान किया है। ये कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का एक और नमूना है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही दक्षिण भारतीयों से घृणा करती रही है। कांग्रेस में एकमात्र गैर गांधी प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव ने 5 साल तक शासन किया था जिनसे सोनिया गांधी घृणा करती रहीं और उनके निधन के पश्चात राव का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय नहीं लाने दिया और न ही राजधानी में उनका अंतिम संस्कार होने दिया।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नहीं भूलना चाहिए कि उसकी अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार 10 साल तक दक्षिण भारतीयों के समर्थन से ही चली थी लेकिन इसके बावजूद दक्षिण भारतीयों के प्रति कांग्रेस की नफरत दूर नहीं हो पाई। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष गांधी को देशवासियों खासकर दक्षिण भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए और सिद्धू को पंजाब मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।
 
नरसिंहराव ने कहा कि आम चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी विभाजनकारी और तोड़फोड़ की राजनीति पर उतारू हो गई है। कांग्रेस के नेता पाकिस्तान और भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाली गैंग के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं।
 
गुजरात में हाल में कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर एवं उनके संगठन के लोगों ने उत्तरप्रदेश एवं बिहार के लोगों को जिस प्रकार से भागने पर मजबूर किया, वह उसकी विभाजनकारी राजनीति का नमूना है। कांग्रेस का भीमा-कोरेगांव का जातीय संघर्ष में हाथ एवं शहरी नक्सली का समर्थन दरअसल कैम्ब्रिज एनालिटिका के देश में सामाजिक, सांप्रदायिक एवं जातीय टकराव के एजेंडा के अनुरूप दिखाई देता है। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख