biodatamaker

20 मिनट की ड्राक्यूमेंट्री में भाजपा ने बताया संदेशखाली का सच

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (12:34 IST)
Sandeshkhali news in hindi : भाजपा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जमीन हड़पने और महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों को रेखांकित करने के लिए सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की।

ALSO READ: क्‍यों सुलग उठा संदेशखाली, समझिए पश्‍चिम बंगाल के इस कांड की पूरी कहानी
भाजपा ने 20 मिनट से अधिक लंबे वीडियो के बारे में सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'एक सच्चाई जो हमें चौंका देगी। एक सच्चाई जो हमें पीड़ा देगी। एक सच्चाई जो हमारी अंतर्रात्मा को हिला देगी। संदेशखाली की सच्चाई, जिसे ममता बनर्जी छिपाने की कोशिश कर रही हैं।'
 
डाक्यूमेंट्री में संदेशखाली की कुछ महिलाएं उन कथित अपराधों के बारे में बात कर रही हैं जो उनके साथ हुए थे। तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है।
 
राज्य में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इस मुद्दे को भुनाते हुए, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
 
कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर, सुंदरबन की सीमा पर स्थित संदेशखाली इलाके में स्थानीय महिलाओं द्वारा फरार तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां और उनके समर्थकों पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
 
शाहजहां तब से फरार है जब गत 5 जनवरी को राशन घोटाले की जांच के सिलसिले में उनके परिसर की तलाशी लेने गए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर उनसे जुड़ी भीड़ ने हमला कर दिया था।

ALSO READ: बंगाल के संदेशखाली में हिन्दू महिलाओं से दरिंदगी, महिलाओं की आपबीती सुन रौंगटे खड़े हो जाएंगे
NCST का संदेशखाली दौरा : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) का 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखाली का दौरा करेगा और स्थानीय लोगों से बात करेगा। एनसीएसटी का यह दौरा राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों के दौरे के कुछ दिनों बाद हो रहा है।

हर व्यक्ति की शिकायत सुनेगी पुलिस : पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने कहा कि पुलिस संदेशखालि में हर व्यक्ति की शिकायत सुनेगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
कुमार बुधवार को संदेशखालि गए थे और पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के अशांत क्षेत्रों की स्थिति का आकलन करने के लिए रात भर वहीं रुके थे, उन्होंने वहां महिलाओं पर अत्याचार करने के दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख