Daily Horoscope
✕

भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप

Updated: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (12:27 IST)
Kejriwal news in hindi : भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान करदाताओं का पैसा निजी सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शहर भर में प्रदर्शन किया।
 
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर विलासिता की वस्तुओं और आधुनिक सुविधाओं पर करोड़ों रुपए खर्च किए। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने सिविल लाइंस के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला इस महीने की शुरुआत में खाली कर दिया था।
 
फिरोजशाह रोड स्थित केजरीवाल के वर्तमान आवास के निकट प्रदर्शन कर रहे दिल्ली की भाजपा इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया कि लाखों रुपए खर्च कर शीशमहल (फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला) में लगाई गईं शौचालय की 15 सीट गायब हैं।
 
सचदेवा ने कहा कि हम लोगों को यह बताने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं कि केजरीवाल ने किस तरह करदाताओं का पैसा 12 लाख रुपए की शौचालय सीट पर खर्च किया। ऐसी 15 शौचालय सीट चोरी हो गईं। अरविंद केजरीवाल को करदाताओं के पैसे से शीशमहल में अपने लिए आलीशान सुविधाएं जुटाने पर खर्च किए गए करोड़ों रुपये का हिसाब देना होगा।
 
चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, केजरीवाल के शीशमहल और भ्रष्टाचार की कहानी को उजागर करने के लिए, प्रदेश भाजपा द्वारा दिल्ली भर में आयोजित विरोध प्रदर्शनों की श्रृंखला में आज मेरे लोकसभा क्षेत्र के शकुरपुर चौक पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुआ। जनता के हक की लड़ाई में हम पूरी ताकत से जुटे हैं।
 
 
भाजपा के आरोप पर आप पार्टी ने तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा था कि भाजपा फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले पर कब्जा कर सकती है और वह दिल्ली के लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगी, भले ही उन्हें सड़क पर बैठकर काम करना पड़े।
Edited by : Nrapendra Gupta 
photo courtesy : virendra gupta twitter account 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश बना एथेनॉल का केंद्र, गन्ना बेल्ट की मिलों से निकल रहा ग्रीन फ्यूल

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अगला लेख