Hanuman Chalisa
✕

भाजपा के खिलाफ बोलने पर मार दिया जाता है-राहुल गांधी

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (14:11 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण भारत की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग भाजपा और आरएसएस के खिलाफ आवाज उठाते हैं उन्हें पीटा जाता है और मार दिया जाता है।
 
गौरी लंकेश की हत्या पर बुधवार को यहां मीडिया से बातचीत करते हुए गांधी ने कहा कि मोदी हिन्दुत्व की राजनीति के कुशल खिलाड़ी हैं। उनके शब्दों में दो अर्थ होते हैं, एक अर्थ उनके आधार के लिए होता है और बाकी दुनिया के लिए अलग।
 
गांधी ने कहा कि उन्होंने गौरी लंकेश की हत्या के संबंध में कर्नाटक के मुख्य मंत्री एस. सिद्धारमैया से बात की है और उनसे कहा है कि जो लोग दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के खिलाफ बोलने वालों को पीटा जाता है। उन पर हमला किया जाता है और मार दिया जाता है।
 
गौरतलब है कि इस समय कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है और गौरी लंकेश की मंगलवार को बेंगलुरु में हत्या कर दी गई थी। (वार्ता) 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

संसद के विशेष सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन बिल? अखिलेश यादव ने बताया 'राजनीति की सबसे बड़ी भूल'

सीएम धामी बोले, विपक्ष को सकारात्मक सहयोग देना चाहिए

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

अगला लेख