kalsarpa dosh calculator
✕

भाजपा सांसद बोले, कठुआ में बच्ची से गैंगरेप के पीछे पाकिस्तान का हाथ

Updated: शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 (08:16 IST)
खंडवा। वरिष्ठ भाजपा नेता और खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या के पीछे पाकिस्तानी हाथ है। 
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा, 'जय श्रीराम का नारा लगाकर यह कृत्य ( कठुआ बलात्कार - हत्या ) लोगों को बांटने के लिए पाकिस्तानी एजेंटों ने किया होगा।' 
 
संसद के बजट सत्र में काम न होने देने के खिलाफ यहां आयोजित अनशन में भाग लेते हुए उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वह उन खबरों के बारे में बोल रहे थे जिनमें कहा गया है कि घटना के बाद जय श्रीराम के नारे लगाए गए। 
 
चौहान ने कहा कि यदि लड़की से बलात्कार पर जय श्रीराम के नारे लगाए गए तो यह काम पाकिस्तानी एजेंटों ने किया होगा जो हमारे बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिन्दू एक प्रतिशत से भी कम हैं। वे मुंह तक नहीं खोल सकते हैं, तब वे ये नारे कैसे लगा सकते हैं? भाजपा नेता ने कहा कि यह घटना मानवता पर कलंक है। (भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख