ramcharitmanas
✕

भाजपा विधायक की ममता बनर्जी को धमकी, चिदंबरम जैसा होगा हश्र

Updated: रविवार, 15 सितम्बर 2019 (11:31 IST)
बलिया। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि वह अपनी भाषा और भाव बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम जैसा ही होगा।
 
ALSO READ: ऑनलाइन हुई Assam NRC की फाइनल सूची, डिटेंशन सेंटर का काम भी तेजी से जारी
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर प्रहार किए। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल में NRC के जरिये नागरिकता की पुष्टि कराने के सिलसिले में ममता के बयान पर कहा कि ममता विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करती हैं।
 
उन्‍होंने कहा कि ममता भूल जाती हैं कि अब उनके बुरे दिन आने वाले हैं। वह अपने भाव और भाषा बदल दें, वरना उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम जैसा ही होगा।
 
सिंह ने कहा कि ममता को बांग्‍लादेशी घुसपैठियों के बल पर ही राजनीति करनी है तो उन्हें बांग्‍लादेश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बंगाल में भगवान राम तथा हनुमान के रूप में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का प्रवेश हो गया है। अगले विधानसभा चुनाव में वहां सत्ता परिवर्तन निश्चित है। 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

LIVE: चाय पर चर्चा करेंगे राहुल गांधी, भारत की GDP ग्रोथ 7.0% रहने का अनुमान

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

राहुल गांधी की याचिका पर आज नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने निकालीं 14 बड़ी खामियां

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

अगला लेख