dharma sangrah
✕

भाजपा की बढ़ी ताकत से घबराई JDU : कांग्रेस

Updated: रविवार, 9 जून 2019 (20:05 IST)
पटना। बिहार कांग्रेस ने सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के निष्कर्षों को लेकर तंज कसते हुए रविवार को कहा कि JDU ने राजनीतिक भविष्य को लेकर दुविधा में फंसी भ्रमित पार्टी की तरह फैसला लिया है और वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़ी हुई ताकत से भयभीत भी हो चुकी है।
 
कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने यहां JDU कार्यकारणी की बैठक के निष्कर्षों को भविष्य को लेकर दुविधा में फंसी एक भ्रमित पार्टी का फैसला बताया और कहा कि वह भाजपा की बढ़ी हुई ताकत से भयभीत हो चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि धारा-370, राम मंदिर जैसे मुद्दों पर भाजपा का रुख जगजाहिर है फिर भी JDU कार्यकारिणी का यह कहना कि वे भाजपा के साथ रहेंगे और अगला विधानसभा चुनाव भी साथ हीं लड़ेंगे कहीं न कहीं पार्टी के भ्रमित और भयभीत होने के संकेत साफ दे रहे हैं।
 
मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल के गठन के बाद से जो बयानबाजी भाजपा और जदयू के नेताओं के बीच हुई है, वह यह बताने को काफी है कि बदली परिस्थिति में अब भाजपा को जदयू की जरूरत नही है।
 
विधान पार्षद ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में राज्य के 25 जिलों में व्याप्त भीषण पेयजल संकट तथा मुजफ्फरपुर में चमकीबुख़ार से 25 बच्चों की मौत तथा ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था जैसी जनता से जुड़े गंभीर सवालों पर कोई चर्चा न करने को दुर्भाग्यपूर्ण तथा जनविरोधी बताते हुए पूछा कि JDU की अब क्या सोच या क्या योजना है, उसे बताना चाहिए था। (वार्ता)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

‘पहले राहुल, फिर मोदी’: 24 घंटे में दो बड़े 'सरप्राइज'! आखिर तमिलनाडु के सीएम विजय पर क्यों फिदा हैं देश के 2 बड़े दिग्गज?

मध्यप्रदेश में गहराया बिजली संकट, ग्रामीण इलाकों में कटौती से किसान परेशान, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

जेएनयू से बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा; आरोपों को बताया राजनीतिक 'विच हंट', एक्शन में भाजपा

अगला लेख