suvichar
✕

यूपी में ‘ब्राह्मणों’ पर भाजपा की नजर, हुई ‘खास’ बैठक, विधानसभा को लेकर बना ‘जीत का प्‍लान’

Updated: सोमवार, 26 जुलाई 2021 (23:55 IST)
यूपी में साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होना है, लेकिन भाजपा ने अभी से इसके लिए कमर कस ली है। बैठक में भाजपा ने अपनी जीत का प्‍लान तैयार किया है।

सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर सभी 26 विभागों और 22 प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने 2022 के चुनाव को लेकर रोडमैप तय किया और सभी पदाधि‍कारियों को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, बीजेपी बीएसपी और समाजवादी पार्टी से आगे बढ़ते हुए अब प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रबुद्ध सम्मेलन भी जल्द शुरू करने जा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 सीटों पर कमल खिलाने की कोशि‍श में है।

भाजपा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। तय किया गया कि प्रबुद्ध वर्ग को भी पार्टी के साथ जोड़ा जाए और इसके लिए प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रबुद्ध सम्मेलन भी करेगी। जल्द ही इस सम्मेलन की तारीख भी घोषित की जाएगी।

वहीं उत्तर प्रदेश में सियासी दलों की निगाह ब्राह्मण राजनीति  की तरफ घूम गई है। इसीलिए बीजेपी ने भी ये तय किया है कि वो सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रबुद्ध समाज के लोगों का सम्मेलन करेगी।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख