dharma sangrah

भाजपा कर रही है प्रतिशोध की राजनीति : कांग्रेस

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (20:10 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी 'प्रतिशोध की राजनीति' कर रही है और इसी के तहत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ तरह-तरह की बातें बनाई जा रही हैं। 
 
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और गुजरात विधानसभा में पार्टी विधायक दल के नेता अर्जुन मोढ़वाडिया ने यहां एक विशेष प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि वाड्रा पर राजस्थान, हरियाणा तथा दिल्ली में पिछले 41 महीनों के दौरान कई आरोप लगाए गए लेकिन सरकार आरोपों को अदालत में सिद्ध करने में विफल रही है। 
 
उन्होंने कहा कि वास्तव में भाजपा चुनावों से पहले ऐसे आरोप लगाती है और माहौल बनाती है। इस बार गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए ऐसा ही माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा वाड्रा पर 10 साल पुराने एक मामले को लेकर आरोप लगा रही है जबकि हथियार कारोबारी संजय भंडारी के भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू के साथ निकटतम संबंध हैं। सिंघवी ने राजू और संजय भंडारी को एकसाथ दर्शाने वाली एक तस्वीर भी जारी की।
 
उन्होंने कहा कि संजय भंडारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ और उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया। इसके बाद संजय भंडारी देश छोड़कर भाग गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ललित मोदी और विजय माल्या की तरह संजय भंडारी को मोदी सरकार ने देश छोड़ने दिया है। 
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मंगलवार को रक्षामंत्री ने जिन तथ्यों को आधार बनाकर वाड्रा पर आरोप लगाए हैं, उन आरोपों का जवाब वाड्रा के वकील 1 वर्ष पहले अदालत में दे चुके हैं। रक्षामंत्री ने जिस लंदन हाउस का जिक्र किया है, वह वाड्रा का नहीं है और ई-मेल में छेडछाड़ की गई है। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 4 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख