ramcharitmanas

राहुल गांधी पर भाजपा का पलटवार, देश के दुखी होने पर राहुल को खुशी क्यों होती है

Updated: गुरुवार, 14 मार्च 2019 (12:43 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि कि देश के दुखी होने पर राहुल को खुशी क्यों होती है?
 
उन्होंने कहा कि राहुल से चीन के अच्छे संबंध है तो उन्होंने चीन को समझाया क्यों नहीं? 2009 में जब चीन ने मसूद अजहर के पक्ष में यह कदम उठाया तो राहुल गांधी कहां थे?
 
भाजपा ने राहुल से कहा कि ट्विटर से विदेश नीति नहीं चलती। पार्टी ने कहा कि मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित नहीं होने से पूरा देश दुखी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, फ्रांस आदि देशो ने मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। यह भारत की बहुत बड़ी जीत है। चीन ने तकनीकी आधार पर इस पर आपत्ति जताई।

भाजपा नेता प्रसाद ने राहुल गांधी की विरासत पर सवाल उठाते हुए कहा कि चीन आज इस स्थिति में है तो वह पंडित जवाहर लाल नेहरू के कारण ही है। उल्लेखनीय है कि आज जब भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए हाथ-पैर मार रहा है, वहीं पंडित नेहरू ने दो बार स्थायी सदस्यता की पेशकश ठुकरा दी थी। वह स्थायी सदस्यता चीन को मिल गई और आज वही चीन भारत के राह में अड़ंगे लगाता रहता है। 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कमजोर मोदी शी चिनफिंग से डरे हुए हैं। जब चीन भारत के खिलाफ कदम उठाता है तो उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है।' उन्होंने दावा किया, 'मोदी की चीन कूटनीति : गुजरात में शी के साथ झूला झूलना, दिल्ली में गले लगाना, चीन में घुटने टेक देना रही।' 

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मनमोहन सिंह के अपमान के लिए खुद को भी माफ कर लें मोदी, कोयला घोटाले में क्लीन चिट के बाद सोनिया गांधी का तीखा तंज

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की फिर अटकलें! क्या है इस तरह की खबरों की वजह

अगला लेख