sawan somwar

भाजपा का पलटवार, क्या राहुल गांधी को सेना से ज्यादा पाकिस्तान पर भरोसा है

Updated: गुरुवार, 7 मार्च 2019 (14:49 IST)
नई दिल्ली। राफेल मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने गुरुवार को सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष को वायु सेना और कैग पर भरोसा नहीं है, तो क्या उन्हें पाकिस्तान के सर्टिफिकेट की जरूरत है?
 
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह इस मामले (राफेल) में राहुल गांधी के झूठ की निंदा करते हैं। उन्हें भारतीय वायुसेना पर भरोसा नहीं है, कैग और उच्चतम न्यायालय पर भरोसा नहीं है। 
 
इससे पूर्व, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए।
 
कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं? गांधी ने संवाददाताओं से कहा, 'एक नई लाइन सामने आई है-गायब हो गया। दो करोड़ रोजगार गायब हो गया। किसानों के बीमा का पैसा गायब हो गया। 15 लाख रुपया गायब हो गया। अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं।'
 
उन्होंने दावा किया, 'कोशिश यह कि जा रही है कि किसी भी तरह से नरेंद्र मोदी का बचाव करना है। सरकार का एक ही काम है कि चौकीदार का बचाव करना है।' इसी के जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को उच्चतम न्यायालय पर विश्वास नहीं है जिसके फैसले में कहा गया है कि इसकी (राफेल) खरीद प्रक्रिया में किसी तरह का वाणिज्यिक अनुचित व्यवहार नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल किया, 'क्या वह पाकिस्तान पर भरोसा करना चाहते हैं?' 
 
प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष भारत के सशस्त्र बलों और नेताओं की अपेक्षा पाकिस्तान पर अधिक विश्वास करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्या राहुल गांधी को राफेल के बारे में पाकिस्तान के प्रमाणपत्र की जरूरत है लेकिन इसमें हम उनकी कोई मदद नहीं कर सकते। (भाषा) 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख