sundarkand

राहुल गांधी, क्या आपने हिन्दुस्तान की सुपारी ले रखी है : भाजपा

Updated: शुक्रवार, 24 अगस्त 2018 (23:14 IST)
नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा भाजपा और आरएसएस की तुलना कट्टरपंथी इस्लामी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से किए जाने के बाद भगवा पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला और कहा कि उन्हें भारत की अभिकल्पना के साथ धोखा बंद करना चाहिए।
 
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (जिनका हाल में निधन हुआ) जैसे लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक की पृष्ठभूमि के हैं और गांधी द्वारा लंदन में एक कार्यक्रम में संगठन की तुलना एक इस्लामी संगठन से किया जाना अक्षम्य है।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, क्या आपने हिन्दुस्तान की सुपारी ली हुई है, क्या आपने भारतवर्ष की सभ्यता और संस्कृति तथा लोकतांतत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार की सुपारी ली हुई है, जो विदेश जाकर अपने ही देश को बदनाम करने पर तुले हो। पात्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए तत्काल माफी मांगनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि गांधी यह कैसे कह सकते हैं कि हिन्दुस्तान की सोच, लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार की सोच आतंकी संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड की सोच है? क्या वे कहना चाहते हैं कि हिन्दुस्तान ने एक आतंकी संगठन को समर्थन दिया है और देश की जनता की सोच एक आतंकी संगठन की सोच है?
 
उन्होंने कहा कि गांधी को भारत की अभिकल्पना से धोखा करना बंद करना चाहिए। पात्रा ने कहा कि भारतीय होने पर गर्व करने की जगह राहुल गांधी देश को अपमानित और नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी के पास न नेतृत्व क्षमता के गुण हैं, न उन्हें भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की समझ है और न ही हिन्दुस्तान की जनता के प्रति सेवा का कोई भाव है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि गांधी के पास केवल एक ही योग्यता है कि वे मोदी, भाजपा और आरएसएस के प्रति नफरत का भाव रखते हैं और उनकी गैरजिम्मेदार तथा अपरिपक्व टिप्णियां इसी का परिणाम हैं। अगले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता द्वारा दिखाई गई हताशा ठीक उसी तरह की है, जैसी कि 2014 के आम चुनाव से पहले उनकी पार्टी ने 2013 में दिखाई थी और आरएसएस पर आतंकी शिविर चलाने का आरोप लगाया था तथा हिन्दू आतंकवाद का झूठा राग अलापा था।
 
पात्रा ने कहा कि आप (गांधी) लोकतंत्र के प्रति इतनी नफरत क्यों रखते हो, आप हिन्दुओं से नफरत क्यों करते हो? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है, वह कल पाकिस्तान के अखबारों की सुर्खियों में होगा। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी, नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में सहन नहीं कर सकते, क्योंकि मोदी गरीब पृष्ठभूमि और पिछड़े समुदाय से हैं।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में रह रहे और भारत में वांछित विजय माल्या के वकीलों को बचाव का एक मौका दे दिया है। पात्रा ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी को विजय माल्या जैसे गुनाहगारों के बचाव के लिए कमीशन मिला है? (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख