sundarkand
✕

बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर BJP केजरीवाल पर हमलावर, बताया बदले की राजनीति

Updated: शुक्रवार, 6 मई 2022 (18:47 IST)
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पंजाब पुलिस पर अपने नेता तेजिंदर पाल बग्गा को अगवा करने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल राज्य की पुलिस के जरिए बदले की राजनीति कर रहे हैं।
 
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद एक सिख हैं, लेकिन इसके बावजूद पंजाब में एक सिख का अपमान किया गया है। ज्ञात हो कि भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता बग्गा भी सिख हैं।
 
यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिरसा ने दावा कि बग्गा केजरीवाल के झूठ को बेनकाब किया है, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। दिल्ली प्रदेश भाजपा की एक अन्य नेता नुपूर शर्मा ने अदालत के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में अगर किसी को गिरफ्तार करती है तो उसे स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना देनी होती है।
 
उन्होंने कहा कि बग्गा के मामले में पंजाब पुलिस की कार्रवाई गैरकानूनी थी क्योंकि उसने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी। पंजाब पुलिस ने इससे पहले एक बयान जारी कर कहा कि उसने भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पिछले महीने मोहाली में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के अनुसार बग्गा को पंजाब ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें एक अदालत में पेश किया जाएगा।
इस बीच दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता की शिकायत पर जनकपुरी थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया है। बग्गा के पिता ने शिकायत की है कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कुछ लोग उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए।
 
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने पिछले महीने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मोहाली में रहने वाले सन्नी अहलूवालिया नामक एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था। पंजाब पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक 30 मार्च को बग्गा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

अगला लेख